Newsमप्र छत्तीसगढ़

महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने प्रस्तुत किया तेईस अरब इक्यानबे करोड़ इक्यासी लाख बारह हजार रूपये का बजट

ग्वालियर – महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये निगमायुक्त द्वारा प्रेषित आय-व्यय पत्रक में आय रूपयेे 23,91,81,12,000/- (तेईस अरब इक्यानबे करोड़ इक्यासी लाख बारह हजार) का आय बजट प्रस्तुत किया है। बजट प्रस्तुतिकरण उपरांत सभापति श्री मनोज सिंह तोमर ने बजट पर संशोधन प्रस्ताव लगाने हेतु दिनांक 10 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया तथा संशोधन प्रस्तावों पर चर्चा हेतु बैठक 13 मार्च 2026 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
मेयर-इन-काउसिंल द्वारा बजट प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक विचारोपरान्त आयुक्त द्वारा प्रस्तावित आय रूपये 23,66,20,13,000/-(तेईस अरब छियासठ करोड़ बीस लाख तेरह हजार) में विभिन्न मदों में समुचित कमी/वृद्धि कर रूपये 23,91,81,12,000/- (तेईस अरब इक्यानबे करोड़ इक्यासी लाख बारह हजार) की आय तथा आयुक्त द्वारा प्रस्तावित व्यय रूपये 23,39,85,71,000/- (तेईस अरब उनतालीस करोड़ पिच्यासी लाख इकहत्तर हजार) में समुचित कमी/वृद्धि कर रूपये 23,64,15,72,000/- (तेईस अरब चौसठ करोड़ पन्द्रह लाख बाहत्तर हजार) का व्यय तथा रक्षित निधि आय का 5 प्रतिशत रूपये 27,50,26,600/-(सत्ताईस करोड़ पचास लाख छब्बीस हजार छः सौ) सम्मिलित करते हुये कुल व्यय रूपये 23,91,81,12,000/- (तेईस अरब इक्यानबे करोड़ इक्यासी लाख बारह हजार) इस प्रकार राशि रूपये 15,13,400/-(पन्द्रह लाख तेरह हजार चार सौ) के शुद्ध आधिक्य का बजट सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिये प्रस्तावित किया गया है।

राजस्व विभाग की आय वृद्धि के लिए प्रस्तावित योजना
1. वर्ष 2025-2026 में माह जनवरी 2026 तक निगम स्वामित्व की दुकानों/पीढ़ी/चबूतरों से किराया वसूली राशि रूपये 5.91 करोड़ की आय प्राप्त हुई है। जबकि गत वर्ष की उक्त अवधि तक मात्र 1.97 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार जनवरी माह तक तुलना करने पर वर्ष 2025-2026 में किराया वसूली में राशि रूपये 2.65 करोड़ की अधिक आय प्राप्त हुई है।
2. हजीरा स्थित इंटक मैदान चौपाटी की 29 दुकानों के प्रथम बार टेण्डर जारी किये जाने पर 04 दुकानों के ऑफर प्राप्त हुये। ऑफरकर्ताओं से दुकानों की प्रथम किश्त राशि रूपये 14 लाख निगम कोष में जमा करायी गयी, शेष 25 दुकानों के पुनः टेण्डर जारी किये गये जिनमें से 08 दुकानों के ऑफर प्राप्त होकर आवंटन की कार्यवाही गतिशील है, जिनसे प्रथम किश्त के रूप मे लगभग 26 लाख रूपये जमा कराये जाने के लिये पत्र जारी किये गये हैं, शेष 17 दुकानों के टेण्डर लगाये जाने की प्रक्रिया गतिशील है जिनसे लगभग राशि रूपये 3.69 करोड़ की आय होने की संभावना है।
3. हुजरात मार्केट की 51 दुकानों के 05 बार टेण्डर जारी किये जाने पर भी कोई ऑफर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में दुकानों को किराये पर दिये जाने की कार्यवाही गतिशील है, जिनसे प्रतिमाह लगभग 1.37 लाख रूपये किराये के रूप मे निगम को प्राप्त होंगे।
4. पुराना नगर निगम कार्यालय भवन, महाराज बाड़ा ग्वालियर के पिछले हिस्से (नजरबाग मार्केट स्थित गली) में स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन 06 दुकानों को तथा भवन के नीचे नवीनीकृत किये गये दो हॉलों को 30 वर्ष की लीज पर आवंटन होने से लगभग 08 करोड़ की आय होने की संभावना है।
5. निगम द्वारा स्थानों पर निर्मित मार्केटों में रिक्त 109 दुकानों के आवंटन से लगभग 07 करोड़ की आय होने की संभावना है।
6. माननीय सर्वोच्च न्यायालय/न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर द्वारा आदेश पारित कर जिंसी नाला नम्बर 01 छप्परवाला पुल स्थित भूमि लगभग 4000 वर्गफुट, जिसका बाजार मूल्य लगभग राशि रूपये 06 से 07 करोड़ है जो निगम को प्राप्त हुयी है।
7. माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर द्वारा आदेश दिनांक 27.11.2025 पारित कर पड़ाव स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय की भूमि लगभग 3200 वर्गफुट जिसका बाजार मूल्य लगभग राशि रूपये 08 करोड़ है जो निगम को प्राप्त हुयी है।
8. निगम स्वामित्व के बैम्बू रेस्टोरेंट को 05 वर्ष के लिए मासिक लायसेंस पर आवंटित होने से राशि रूपये 29 लाख प्रतिवर्ष आय होना संभावित है।
9. निगम स्वामित्व के पगौड़ा रेस्टोरेंट को 05 वर्ष के लिए मासिक लायसेंस पर आवंटित होने से राशि रूपये 19 लाख प्रतिवर्ष आय होना संभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet jojobet jojobet cratosroyalbet grandpashabet palacebet sonbahis jojobet grandpashabet betpuan betsalvador matbet meritking perabet perabet giriş instagram ban service betsilin betsilin giris pashagaming pashagaming giris gorabet gorabet giris kralbet holiganbet