महंत रामगिरी महाराज के बयान के विरोध मुस्लिम समुदाय ने किया SP कार्यालय घेराव, बोले तत्काल FIR दर्ज हो
ग्वालियर. महंत रामगिरी महाराज के विवादित बयान का मामला अब गरमाने लगा है। शहर के मुस्लिम समाज के लोगों ने एक रैली निकाल कर एसपी कार्यालय का घेराव किया है। विवादित बयान पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एएसपी शियाज केएम को ज्ञापन सौंपा और साथ ही नासिक पुलिस कमिश्नर से महंत रामगिरी महाराज के विरू द्ध मामला दर्ज किये जाने की मांग की है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि अगर महंत रामगिरी पर प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है तो हम कोर्ट तक जाने के लिये तैयार है।
महंत रामगिरी महाराज के खिलाफ प्रदर्शन
आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक में सिन्नर स्थित पंचाले गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में प्रवचन के दौरान महंत रामगिरी महाराज की टिप्पणी को मुस्लिम समाज ने भडकाऊ माना है। विरोध जताते हुए ग्वालियर के मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में जीवाजी विश्वविद्यालय के गेट पर एकत्र होकर वहां से रैली के रूप में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों सदस्य सिटीसेंटर स्थित एसपी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया।
रैली का नेतृत्व पूर्व शहरकाजी के बेटे ने किया
रैली का नेतृत्व स्व. मरहूम काजी अब्दुल हमीद कादरी के बेटे समद कादरी कर रहे थे। रैली के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों महंत रामगिरी महाराज के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एसपी कॉर्यालय पहुंचकर नासिक पुलिस कमिश्नर के नाम से एएसपी शियाज केएम के माध्यम से ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। रैली में लोग महंत रामगिरी महाराज के खिलाफ लिखे स्लोगजन की तख्तियां लेकर चल रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि महंत रामगिरी महाराज के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
पुलिस का कहना
मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी सियाज केएम ने ज्ञापन लेने के बाद प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया है कि उनके द्वारा सौंपा गया ज्ञापन नासिक पुलिस कमिश्नर को भेजा जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

