मप्र में कॉलेज की परीक्षा ऑफलाइन ही होंगी
भोपाल. मध्य प्रदेश में कॉलेज-यूनिवर्सिटी की परीक्षा ऑफलाइन ही होंगी। मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के साथ सभी कुलपतियों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि परीक्षा ऑफलाइन कराने में किसी तरह की परेशानी नहीं है। अगर कोई छात्र कोरोना पोजिटिव पाया जाता है तो उसके इसका मेडिकल संिर्टफिकेट देना होगा। इससे वह 10 दिन बाद परीक्षा में शामिल हो सकेगा। यानी किसी भी स्थिति में कोई भी छात्र पेपर देने से वंचित नहीं रहेगा।
मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम घर से ही देना होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 20 जनवरी से इसे शुरू करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं के बच्चों को स्कूल से प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। घर में बैठकर परीक्षा देने के बाद तय समय पर उत्तर पुस्तिकाएं स्कूल में जमा करनी होंगी। 9वीं और 11वीं क्लास के स्टूडेंट्स को अपनी होमवर्क कॉपी में प्रश्न बैंक से उत्तर हल करना होगा। उनका यही प्री-एग्जाम है।
मध्य प्रदेश में शराब की नई दुकानें नहीं खुलेंगी, सीएम शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। आबकारी विभाग ने उप दुकानें खोलने का प्रस्ताव दिया था जिसे सीएम ने खारिज कर दिया इसके साथ ही प्रदेश में अंगूर के अलावा जामुन से शराब बनाने की अनुमति दी जाएगी।

