मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS पोर्टल और मोबाइल ऐप के 3 दिवसीय प्रशिक्षण पुलिस अकादमी में शुभारंभ
भोपाल, = मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, MPSeDC द्वारा डिजाइन एवं विकसित eHRMS पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के सफल क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी में हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य MPSeDC द्वारा विकसित eHRMS पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना है। यह डिजिटल प्रणाली पुलिसकर्मियों के सेवा अभिलेख, तबादले, पदोन्नति, छुट्टियाँ और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाएगी।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आईजी )एडमिन(, श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमपीपीए नीरज पांडे के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।प्रशिक्षण सत्रों का संचालन विनीत तिवारी, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, गृह विभाग, मुबारिक खान, प्रोजेक्ट मैनेजर एवं अंकित वर्मा, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव द्वारा किया जा रहा है। प्रतिभागियों को तकनीकी सत्रों के माध्यम से पोर्टल की कार्यप्रणाली, उपयोग की विधियाँ एवं डिजिटल संसाधनों का समुचित उपयोग सिखाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पोर्टल की तकनीकी विशेषताएं, उपयोग की विधियाँ एवं भविष्य में संभावित सुधारों पर जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की न केवल कार्यदक्षता बढ़ाएगा, बल्कि पुलिस विभाग में ई-गवर्नेंस को भी मजबूती प्रदान करेगा।

