मंगेतर ने कहा कि घर पहुंचो तुम्हारी बहन फांसी लगाकर आत्महत्या कर रही है, मौके से भागा मंगेतर
ग्वालियर. 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 2 माह पूर्व ही उसकी सगाई हुई थी। मंगेतर पर परेशान करने का आरोप है। आत्महत्या से पहले वह उससे वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी के बाद मंगेतर ने युवती के चचेरे भाई को फोन कर कहा कि घर जाकर देखों, तुम्हारी बहन फांसी लगा रही है। भाई ने घर पहुंचकर आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा है। तब तक मंगेतर भी आ चुका था।
युवती को अस्पताल में उपचार के ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों मौत होने की पुष्टि करते ही मंगेतर मौके से भाग निकला। घटना शनिवार की शाम की है। परिजनों का आरोप है कि मंगेतर उसे सगाई तोड़ने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना दे रहा था। रविवार को पोस्टमार्टम हुआ है बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र तोमर ने बताया कि परिजन के आरोपों की जांच कर रहे है।
चाचा-चाची के साथ रहती थी
अंशिका कुशवाहा के माता-पिता उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले में रहते हैं। वह ग्वालियर में बहोड़ापुर इलाके के विनय नगर सेक्टर-4 में चाचा राधे कुशवाहा के साथ रहती थी। अंशिका जिस घर में रहती थी, वहां उसके साथ उसके दादा मोहन सिंह कुशवाहा और चचेरा भाई कर्तव्य कुशवाहा रहते हैं। चाचा-चाची पास ही दूसरे मकान में रहते हैं। बीए पास कर चुकी अंशिका की 4 अक्टूबर 2024 को शहर के गुढ़ागुढ़ी नाका निवासी अर्जुन कुशवाहा के साथ सगाई हुई

