भारत में जल्द 7 राज्यों के बच्चों को (जायकोव-डी) वैक्सीन लगेगी
नई दिल्ली. मोदी सरकार जल्द 7 राज्यों में 12 से 17 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन की शुरूआत करेगी। मोदी सरकार ने इन राज्य सरकारों से कहा है कि वो ऐसे जिलों को आइडेंटिफाई करें जहां वैक्सीनेशन कम हुआ है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार जल्द ही बच्चों के वैक्सीनेशन पर गाइडलाइन भी जारी कर सकती है, इसके साथ ही भारत दुनियाभर के उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा जहां बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन दी जा रही है।
किन राज्यों में लगेगी बच्चों को वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि जायकोव-डी को पहले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में लगाया जाएगा। सरकार ने जायकोव-डी के एक करोड़ डोज का ऑर्डर नवंबर में ही दे दिया है। सरकार ने इन राज्यों से कहा है कि वो ऐसे जिलों को आईडेटिंफाई करें जहां वैक्सीनेशन कम हुआ है उसके बाद ऐसे जिलों में 12 से 17 साल के लोगों को वैक्सीनेशन की शुरूआत होगी।
(जायकोव-डी) वैक्सीन को अप्रूवल मिला
सरकार ने जायकोव-डी को बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए अप्रूव किया है। जायकोव डी को जायडस कैडिला ने बनाया है। DCGI ने अगस्त में कैडिला को अप्रूवल दिया था। वैक्सीन को 12 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन (EUI) की मंजूरी मिली है। अक्टूबर में नेशनल ड्रग्स रेगुलेटर की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने कोवैक्सिन को भी बच्चों के लिए इमरजेंसी यूज की सिफारिश की थी। वैक्सीन को अब तक DCGI से अप्रूवल मिलना बाकी है। इसे 2-18 साल के बच्चों को लगाया जा सकेगा।

