भाजपा महिला नेत्रियों ने महापौर पद के लिये की दावेदारी
ग्वालियर. भाजपा में पदाधिकारी रामेश्वर भदौरिया की धर्मपत्नी महिला मोर्चे की पूर्व जिजा महामंत्री एवं पूर्व पार्षद और एमआईसी सदस्य शिक्षा एवं खेल प्रभारी नगरनिगम ग्वालियर की हेमलता भदौरिया ने ग्वालियर महापौर की सामान्य महिला सीट होने पर अपनी दावेदारी के लिये दावा किया है।
भाजपा से महापौर की महिला दावेदार
जिस वक्त से मप्र शासन की ओर ग्वालियर के महापौर की सीट सामान्य महिला होने पर भाजपा में महिलायें सक्रिय हो गयी है अपनी अपनी दावेदारी का दावा कर रही है। ऐसे समय भाजपा की पूर्वमंत्री मायासिंह, पार्षद प्रमिला बाजपेई, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुमन शर्मा और महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री एवं पूर्व पार्षद हेमलता भदौरिया ने दावेदारी का दावा किया है।

