भाजपा ने महर्षि बाल्मिीक जयंती पर माल्यार्पण कर किया नमन
ग्वालियर -दोपहर 1: बजे ग्वालियर उपनगर मुरार शहीद गेट वाल्मीकि मंदिर रामायण के रचयिता मानव जाति को सही दिशा शिक्षा संस्कार के प्रेरणा देने वाले महर्षि भगवान बाल्मिक जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग महानगर द्वारा महर्षि भगवान को माला अर्पण कर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रवक्ता आशीष अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य, शिवराम जाटव, जिला अध्यक्ष खटीक समाज निर्वाचित सतीश खटीक, पुरुषोत्तम टमौटिया, ओमप्रकाश धानोल, सुप्रीम सकवार, अनिल मेहर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय खटीक, एस सूर्यवंशी भाजपा ग्वालियर अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ता महर्षि वाल्मीकि पूजन में उपस्थित थे।

