Newsमप्र छत्तीसगढ़

बाबा अचलनाथ निकले नगर भ्रमण, फूलों और गुलाल से खेल रहे होली, दान दाता ने मंदिर के लिये 5 किलो चांदी दान

ग्वालियर. अचलेश्वर महादेव मंदिर से रंगपंचमी के मौके पर बाबा अचनाथ की सवारी निकाली गयी है। डीजे और बैंड की धुनों पर चल समारोह में लोग नाचते-गाते दिखाई दिये है। यात्रा की शुरूआत बाबा अचलनाथ की पूजा और आरती के साथ हुई। विभिन्न मार्गो पर लोग फूलों और रंगों की होली खेल रहे थे। चल समारोह शहर के इंदरगंज चोराहा, दालबाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल से पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, डीडवाना ओली, राम मंदिर चौराहा, फिर ऊंट पुल से होते हुए अचलेश्वर महादेव मंदिर पर आकर संपन्न हुई। बाबा अचलनाथ के स्वागत में कई स्थानों पर प्रसादी का भी वितरण किया जा रहा है। राम मंदिर पहुंचने पर बाबा अचलनाथ भगवान राम के साथ फूलों और गुलाल से होली खेलेंगे। इसके अतिरिक्त, सनातन धर्म मंदिर में चक्रधर भगवान के साथ भी रंगोत्सव मनाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
रंगपंचमी के मौके पर हर वर्ष बाबा नगर भ्रमण यात्रा पर निकलते है। बाबा अचलनाथ की सवारी ने अचलेश्वर महादेव मंदिर से नगर भ्रमण के लिये प्रस्थान किया। इसके बाद शाम 4 बजे यह सवारी नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालु जगह-जगह बाबा अचलनाथ की सवारी का स्वागत और फूलों की वर्षा कर रहे हैं।
दानदाता ने की 5 किलो चांदी दान
कार्यक्रम के समापन पर बाबा अचलनाथ की सवारी मंदिर वापस लौटेगी, जहां आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान एक दानदाता द्वारा मंदिर के स्तंभों के लिए 5 किलो चांदी दान करने की बात भी सामने आई है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार आज मंदिर की सभी दानपेटियां भी खोली जाएंगी। रंगपंचमी के इस भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *