बहराइच में फैली हिंसा के बीच पुलिस सुरक्षा के बीच शिफ्ट किये गये लोग, लाठी-डंडे लिये भीड़ कर रही घरों-दुकानों में आगजनी
बहराइच. उत्तरप्रदेश के बहराइच में पिछले दिनों हुई हिंसा को लेकर जिले में आज भी जबरदस्त तनाव का माहौल है। गोलीबारी में मारे गये रामगोपाल मिश्रा के शव को लेकर सैकडों लोग सड़क पर उतर आये हैं। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वह दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने और सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे है। इस दौरान बहराइच-सीतापुर हाइवे पर उग्र भीड ने 2 गाडियों को आग के हवाले कर दिया औरे कई दुकानों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गयी है। बहराइच हिंसा के बीच पुलिस सुरक्षा में प्रभावित इलाके के लोग दूसरी जगह शिफ्ट किये जा रहे हैं। पुलिस बल राहत बचाव कार्य में लगी हुई है। स्थिति को सामान्य बनाने के लिये हर संभव कोशिश की जा रही है।
सीएम योगी के निर्देश पर होम सेक्रेटरी संजीव गुप्ता और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मौके पर पहुंच गए हैं. इलाके में भारी पुलिस फोर्स लगाई है. हालात काबू करने के लिए 6 कंपनी पीएसी भेजी गई है.गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी से 6 कंपनी पीएसी बहराइच के लिए मूव की गई है. साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इसके साथ ही बहराइच में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है. ताकि, अफवाह न फैलने पाए.
दर्ज हुई हत्या की FIR
बहराइच मामले में अब्दुल हमीद, सरफराज, फहीम, साहिर खान, ननकऊ और मारफ अली सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. बाकी चार लोग अज्ञात हैं. इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उधर, परिजनों और ग्रामीणों ने शव को महसी तहसील के मुख्यालय पर रख दिया है. मौके पर भारी फोर्स तैनात है. डीएम, एसपी से लेकर दर्जनों अधिकारी आक्रोशित लोगों को मनाने में जुटे हुए हैं. लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है.
सीएम योगी ने बुलाई मीटिंग
वहीं, बहराइच हिंसा को लेकर ने लखनऊ में हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. उन्होंने दोषियों पर सख्त एक्शन लेने का आदेश दिया है. साथ ही हालात को जल्द से जल्द काबू में करने को कहा है. दरअसल, 13 अक्टूबर की शाम बहराइच के महसी तहसील के हरदी क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में समुदाय विशेष के मोहल्ले से दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा निकल रही थी. आरोप है कि इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई. इस बीच कुछ लोगों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया, विरोध करने पर फायरिंग कर दी, जिसमें रामगोपाल मिश्रा नामक युवक को गोली लग गई.

