बंधन मैरिज गार्डन में लगी आग को बुझाने में लगी 6 फायरब्रिगेड
ग्वालियर. झांसी रोड स्थित बंधन मैरिज गार्ड में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात आग लग गयी। आगजनी रात को लगभग 1 बजे की है। आग लगने के चलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और आग बुझाने में जुटा। आग लगने की समय मैरिज गार्डन में समारोह चल रहा था। आग पर काबू पाने के िलये 6 से अधिक फायरब्रिगेड पानी लग चुका है।
बहुत तेजी से फैली आग
बंधन मैरिज गार्डन में लगी आग कुछ ही देर में काफी तेज से फैली और आग को देखते हुए फायरब्रिगेड की 6 से अधिक गाडियां धटनास्थल पर आग बुझाने में जुटी रही और आग पूरे मैरिज गार्डन में लगी थी।

