फिर दिखा पाकिस्तान प्रेम, पड़ोसी देश का झंडा लगाते हुए लिखा, सिर्फ मौके का इंतजार है
उज्जैन. उज्जैन में मोहर्रम के दिन पाकिस्तान जिंदाबाद के कथित तौर पर नारे लगने को कुछ ही दिन हुए थे कि फिर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल मच गया. यहां एक युवक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर भारत माता और हिंदुस्तान पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल शहर की बिगड़ी फिजा को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि शहर का माहौल खराब करने की बदमाशों ने फिर कोशिश की लेकिन इससे पहले ही पाकिस्तानी समर्थक को पुलिस ने सूचना मिलने पर धर दबोचा। युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदुस्तान को लेकर आपत्तिजनक शब्द लिखते हुए पाकिस्तान का झंडा अपने सोशल मीडिया के पेज पर लगा रखा था। पुलिस ने मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए उसी के म्यूचअल फ्रेंड व शहर के जागरूक युवक ने उसके विरुद्ध थाना चिमंगज में प्रकरण दर्ज करवाया जिसपर पुलिस ने साइबर टीम की मदद से युवक के विरुद्ध धारा 153 बी, 505(2), 188 व रासुका के तहत कार्यवाई की है. पूरे मामले में एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने भी पुष्टि की है।
पोस्ट में क्या लिखा था
युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदुस्तान को लेकर आपत्तिजनक शब्द लिखते हुए पाकिस्तान का झंडा अपने सोशल मीडिया के पेज पर लगा रखा था. पोस्ट में लिखा था कि सिर्फ मौके का इंतजार है आपके साथ हैं, उन्हें भी उठाएंगे! किंग ऑफ़ उज्जैन। जिस लड़के को पुलिस ने पकड़ा है उसके फोटो में भी पाकिस्तान का झंडा और टीशर्ट पर जॉर्डन लिख रखा है और स्वयं साहिल लाला नाम की इंस्टा आईडी है।

