प्रॉपर्टी व्यापारी की हत्या का आरोपी लला गिरफ्तार, 2 माह से पुलिस को दे रहा था चकमा
ग्वालियर. प्रॉपर्टी व्यापारी सुनील गुर्जर की हत्या के फरार ओरापी को पुलिस ने बरैठा हाइवे के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी पर 10,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी 2 माह से पुलिस को चकमा दे रहा था। 2 माह पहले ग्लोरी विला कॉलोनी के पास प्रॉपर्टी व्यापारी सुनील गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वजह एक जमीन विवाद था। मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे और प्रॉपर्टी व्यापार से जुड़े थे। लेकिन जमीन की डील को लेकर दोनों में विवाद हो गया जो इस हत्याकांड की वजह बना।
क्या है मामला
महाराजपुरा थाना टीआई धमेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि हत्या में शामिल 5 आरोपियों में से 4 पुष्पेन्द्र भदोरिया, राहुल भदौरिया, भोलू भदौरिया और देवेन्द्र भदौरिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी लला उर्फ सत्येन्द्रसिंह भदौरिया फरार था। पुलिस को खबर मिली कि लला बरेठा हाइवे पर किसी से मिलने आया है। सूचना कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हाइवे पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस हत्या से जुड़े और साक्ष्य जुटाने के प्रयास में है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लम्बे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन पुलिस की लगातार दविश के बाद उसे पकड़ लिया गया। फरार आरोपियों पर ग्वालियर पुलिस कप्तान में 10-10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। इस गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

