Uncategorized

पुलिसकर्मी ने शादी में कट्टे से किया फायर तो पास खडी 10 वर्षीय दूल्हे की बहन झुलसी

ग्वालियर. हजीरा थाना इलाके में एक पुलिसकर्मी की लापरवाही की वजह से 10 वर्षीय बालिका झुलस गयी। यह हादसा मंगलवार की रात राजीव आवास योजना की मल्अी में हुआ है। जहां बच्ची के भाई की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। हजीरा थाना में पदस्थ सैनिक सरदार सिंह कार्यक्रम में पहुंचा और कट्टा लेकर फायर कर दिया। फायरिंग के समय पास ही खड़ी बच्ची डोली सिकरबार के चेहरे पर गन पाउडर आ गया। जिससे वह झुलस गयी। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को छर्रे लगे हैं। जबकि पुलिस ने बताया है कि मेडीकल रिपोर्ट में छर्रे की पुष्टि नहीं हुई है।
क्या है मामला
डोली सिकरवार, जो पांचवीं कक्षा में पढ़ती है, अपने भाई की शादी की तैयारियों में शामिल थी। मंगलवार रात शादी का एक कार्यक्रम मल्टी परिसर में चल रहा था। डोली अपने हमउम्र बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी हजीरा थाने का जवान सरदार सिंह वहां पहुंचा। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि वह नशे की हालत में था और कट्टा लेकर आया था। उसी दौरान उसने फायर किया, जिससे अचानक डोली जोर से चिल्लाई। जब परिजन और अन्य लोग पहुंचे तो देखा कि उसका चेहरा झुलस चुका था। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *