पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में 225 बदमाश हवालात में भेजा और 305 पर निगरानी
ग्वालियर. पुलिस ने मार्च 2025 की पहली कॉम्बिंग गश्त शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है। इस बीच 226 स्थाई व गिरफ्तारी वारंटी बदमाशों को पकडकर हवालात किया गया जबकि 305 ऐसे अपराधियों की घर जाकर निगरानी की गयी। जो कुछ समय से अपराध की दुनिया से दूर है।
गश्त के दौरान शहर के सभी नाकाबंदी पॉइंट पर सघन चैकिंग की गयी। पुलिस का मुख्य फोकस नकाबपोश बाइक सवारों पर रहा है। इस दौरान 2 दर्जन से ज्यादा वाहनों को रोककर पूछताछ की गयी। वहीं संदिग्ध पाये गये लोगों को भी हवालात में भेजा गया।
बढ़ती वारदातों को कंट्रोल करने की मुहिम
हाल के दिनों में शहर में बाहरी अपराधियों द्वारा की जा रही वारदातों की वजहों से पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गयी थी।इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस गश्त में शहरी और देहाती थानों की एक-एक विशेष टीम को तैनात किया गया। जिसकी निगरानी एएसपी, सीएसपी और एसडीओपी स्तर के अधिकारियों ने की। पुलिस ने 226 अपराधियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है। इनमें से कई पर स्थाई और गिरफ्तारी वारंट जारी थे।

