पुरानी रंजिश पर फायर करने वाले प्रकरण में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर। फरियादी प्रमोद गुर्जर निवासी ग्राम महाराजपुरा ने थाना में रिपोर्ट लेख कराई थी कि 8 जुलाई के रात्रि में उसका भतीजा आकाश गुर्जर व बृजमोहन सिंह गुर्जर घर के सामने रोड के किनारे खडे थे और मैं अपने घर से सामने खड़ा था तभी भिण्ड तरफ से एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर दो लडके आये और पीछे बैठे लड़के ने मेरे भतीजे आकाश को जान से मारने की नियत से गोली मारी जो उसके बायें पैर की जाँघ में लगी जिससे वह वही गिर गया और दोनों लडके मोटर साइकिल से डीडी नगर तरफ भाग गये।
उक्त प्रकरण में फरार इनामी आरोपी भदरौली तरफ से नीबरी तिराहा होता हुआ मोटर साइकिल से अपने घर आदित्यपुरम आने वाला है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने नीबरी तिराहा पर जाकर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाने लगी, कुछ देर बाद पुलिस टीम को भदरौली की तरफ से एक मोटर साइकिल पर बताये हुलिया का व्यक्ति आता दिखा, जो पुलिस चेकिंग देखकर भागने की कोशिश करने लगा, परन्तु मुस्तैदी से खड़े पुलिस जवानों द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ में स्वयं सेन्ट्रल अकेडमी के पास आदित्यपुरम ग्वालियर का रहने वाला बताया।
जप्त वाहन
घटना में प्रयुक्त रॉयल इन्फील्ड बुलट मोटर साइकिल क्र0- एमपी-07-जेडजी-0316 की जप्त।
भूमिका
उक्त कार्यवाही में उनि० राजीव सोलंकी, आर0 भानू सिकरवार, रूस्तम गुर्जर, ध्रुव गुर्जर, शिवराज नरवरिया, अनिल गुर्जर, आनंद यादव, देवेन्द्र गुर्जर की भूमिका रही है।

