पहले मंगेतर ने किया दुष्कर्म अब शादी से भी मुकरा, सगाई के बाद घुमाने ले गया था होटल में कमरा बुक कर किया गलत काम
ग्वालियर. सगाई के बाद घुमाने के बहाने युवती को उसका मंगेतर होटल ले गया। यहां पहले से बुक रूम में उसके गलत काम किया और इसके बाद युवती का शोषण करता रहा। अब उसने सगाई तोड़ दी। घटना झांसी रोड थाना इलाके नाका चंद्रवदनी की है। घटना से एक दिन पहले झांसी रोड इलाके की है। सगाई तोड़े जाने के बाद पीडि़त युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
झांसी रोड थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला ने बताया कि झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी निवासी 21 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि उसकी सगाई 1 जुलाई 2024 को देवांश साहू निवासी इंदरगढ़, दतिया से तय हुई थी। सगाई होने के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। अगस्त माह में देवांश का कॉल आया और साथ घूमने चलने को कहा। युवती ने अपनी मां को बताया तो मां ने परमिशन दे दी। दोपहर में देवांश बाइक से आया और बताया कि वह बैजाताल घूमने जा रहे हैं। इसके बाद वह उसे ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित तानसेन होटल में लेकर पहुंचा। यहां पर उसका एक रूम बुक था। कमरे में पहुंचते ही वह उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जब युवती ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने इमोशनल ब्लैकमेल कर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह उसे नाका चंद्रवदनी छोड़कर चला गया।
पंचायत में नहीं बनी बात
युवती के पिता ने रिश्तेदारों व सामाजिक स्तर पर शादी न टूटे और बात बन जाये। इसके लिये लगातार प्रयास किये गये। लेकिन देवांश शादी के लिये तैयार नहीं हुआ। तब युवती ने बताया कि मंगेतर ने उसके साथ गलत काम किया था। इसका पता चलते ही पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
देवांश के पिता रिश्ता तोड़ने की दी थी धमकी
लगभग 2 महीने पहले देवांश के पिता का फोन आया और बताया कि वह रिश्ता तोड़ रहे है। जबकि देवांश युवती से विवाह नहीं करना चाहता है जबकि युवती ने उसे फोन किया तो उसने उसका कॉल रिसीव नहीं किया।

