पंजाब के मोगा में क्रैश हुआ फायटर प्लेन मिग 21, पायलट की मौत, दिये जाच के आदेश
नई दिल्ली. राजस्थान के सूरतगढ से उड़ान भरने वाला जेट मिग-21 पंजाब के मोगा में देर रात 1 बजे के लगभग क्रैश हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेनिंग के चलते पायलट अभिनव ने राजस्थान के सूरतगढ़ मिग 21 से उड़ान भरी थी। जिसकेबाद यहविमान क्रैश हो गया। शुक्रवार की सुबह पायलट अभिनव का शव बरामदकर लिया गया है। पूरे घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों का कहना है। कि मोगा केगांव बाघापुराना केगांव लंगियाना खुर्द के पास देर रात 1 बजे फायटर जेट मिग 21 क्रैश हो गया। घटनास्थल पर जिला प्रशासन और सेना के आला अधिकारियों की टीम पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पायलट अभिनव काशव बरामद कर लिया है। उनकी मौत पर वायुसेना ने दुःख जाहिर किया है।
आपको बता दें कि किसी जमाने में फायटर जेट मिग21 विमान भारतीय वायुसेना की रीढ़ माने जाते थे। अब उसके 4 स्क्वाड्रन बचे हुए है। इनकी देखभाल और अपग्रेड भले ही किया गया हो लेकिन यहविमान न तो जंग के लिये और न ही उड़ान के लिये फिट है। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद मिग 21 बाइसन विमान ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमनों के छक्के छुड़ा दिये थे। हालांकि लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे मिग 21 विमानों की वजह से कई पायलट्स जान भी गंवा चुके हैं। अब इन विमानों को जल्द से जल्द हटाने का समय आ गया है। वायुसेना 1960 से मिग 21 विमानों का उपयोग कर रही है। वायुसेना लागतार कहती रही है कि उसने इन विमानों को जंग के लिये तैयार खने में कोई समझौता नहीं किया है। भले ही यह कितने ही पुराने क्यों न हो।
पायलट का पैराशूट नहीं खुल पाया
इस हादसे में एयरफोर्स ने न केवल मिग फाइटर जेट गंवा दिया, बल्कि एक जांबाज पायलट भी खो दिया। एयरफोर्स सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी सेक्टर में इन दिनों इंडियन एयरफोर्स की ट्रेनिंग चल रही है। इसमें बड़ी संख्या में फाइटर जेट्स हिस्सा ले रहे हैं। कल रात करीब एक बजे स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी ने अपना मिग-21 बाइसन लेकर उड़ान भरी। युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के बाद रात करीब दो बजे वे सूरतगढ़ एयरबेस की तरफ वापस लौट रहे थे। मोगा के ऊपर से निकलते समय उनके विमान के इंजन में आग लग गई। अभिनव ने आखिरी समय तक विमान को संभालने का प्रयास किया, ताकि वे इसे आबादी क्षेत्र से दूर ले जा सकें। आबादी से दूर मोड़ उन्होंने इजेक्ट किया, लेकिन तब तक विमान काफी नीचे आ चुका था। ऐसे में इजेक्ट करने के बावजूद उनका पैराशूट खुल नहीं पाया। इसके बाद विमान एक जोरदार धमाके के साथ नीचे जा गिरा। उससे दो KM दूर अभिनव का शव मिला है।

