Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने स्थगित किया पाकिस्तान सीरीज, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। कीवी क्रिकेट बोर्ड ने रावलपिंडी में पहला वनडे शुरू होने से 30 मिनट पहले ही यह फैसला लिया। इस दौरे पर 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाने थे। न्यूजीलैंड को टीम की सुरक्षा को जुड़ा इंटेलिजेंस अलर्ट मिला था। अब टीम को जल्द से जल्द पाकिस्तान से निकालने की तैयारी हो रही है।

पीएम इमरान ने की थी न्यूजीलैंड के पीएम से बात
पाकिस्तान ने इस दौरे को बचाने की पूरी कोशिश की, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न को फोन कर सुरक्षा का पूरा आश्वासन देने का वादा भी किया और कहा कि पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे अच्छा इंटेलिजेंस सिस्टम है और कीवी टीम के ऊपर किसी भी तरह का खतरा नहीं है। हालांकि उनका आश्वासन भी काम नहीं आया और न्यूजीलैंड ने दौरा रद्द करने का फैसला लिया।

होटल से बाहर नहीं आई दोनों टीमें
पहला वनडे मैच भारतीय टाइमिंग के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होना था यानी टॉस दोपहर 2.30 बजे होना था, लेकिन दोनों में से कोई भी टीम होटल से बाहर नहीं आई। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को होटल में ही रुकने को कहा गया।

2009 में हुआ था श्रीलंका की टीम पर हमला
पाकिस्तान में टीमों की सुरक्षा हमेशा चिंता का विषय रहता है। 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें किसी की जान तो नहीं गई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ी घायल हुए थे। इसके बाद सभी टीमों ने पाकिस्तान का दौरान करना बंद कर दिया था। पाकिस्तान अपने घरेलू मुकाबले यूएई में खेलने पर मजबूर हो गया था। पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान ने दोबारा अपने शहरों में अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन करना शुरू किया था। साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे जैसी टीमें पाकिस्तान जाकर खेली भीं।

अफगानिस्तान संकट के कारण बढ़ा खतरा
हाल ही में तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता हासिल कर ली है। इसके बाद से पाकिस्तान में भी सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया था। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड को भी पाकिस्तान का दौरा करना है। देखना है कि इंग्लैंड टीम आती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş