नीतीश के बेटे ने निशांत ने जेडीयू की ज्वॉइन, पापा पर विश्वास रखिये उनके काम को आगे बढ़ाऊंगा

पटना. मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। कार्यक्रम में सीएम नीतीशकुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुये।

निशांत कुमार ने कहा है कि मैं पार्टी के लिये मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किया है। मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा । राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाये रखे। इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वह सफेद कुर्ता और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे।
इस बीच नीतीशकुमार और निशांत कुमार जिन्दाबाद के नारे लगते रहे। बिहार का सीएम कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो के भी नारे लगे। इस बीच कुछ कार्यकर्ता ललन सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाते रहे। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ निशांत कुमार के समर्थन में नारे लगेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और ललनसिंह समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई।
कार्यकर्ताओं में मारपीट के दौरान जदयू ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान विधायक नचिकेता मंडल के साथ भी मारपीट की कोशिश की गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

