नामांकन करने पहुंचे अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह कल जमा करेंगे पर्चा
नई दिल्ली. कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अब तक की स्थिति के मुताबिक, पार्टी के सर्वोच्च पद के लिए तीन नेताओं के बीच मुकाबला होगा। ये हैं अशोक गहलोत, शशि थरूर और दिग्विजय सिंह। ताजा खबर यह है कि नामांकन दाखिल करने के लिए अशोक गहलोत कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। दिग्विजय सिंह भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। ये फॉर्म कल जमा करेंगे।
अशोक गहलोत करेंगे सोनिया गांधी से मुलाकात
वहीं राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली में हैं। अशोक गहलोत भी आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। दिग्विजय सिंह को लेकर कहा जा रहा है कि वे नामांकन जरूर भर रहे हैं, लेकिन प्रचार नहीं करेंगे। दिग्विजय सिंह अभी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में व्यस्त हैं और वहीं काम करते रहेंगे। दिग्विजय सिंह को यह संदेश देने के लिए अध्यक्ष पद की रेस में लाया गया है कि कांग्रेस में कोई भी चुनाव लड़कर अध्यक्ष बन सकता है।
राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका वाड्रा का नाम
राहुल गांधी स्पष्ट कर चुके हैं कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनेगा। इसके बावजूद प्रियंका वाड्रा को शीर्ष पद की दौड़ में लाने की मांग बढ़ रही है। कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने कहा है कि प्रियंका शादीशुदा है, इसलिए वह अब गांधी नहीं रही, जिससे वह चुनाव लड़ने के योग्य हो गई हैं।

