नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन और औरंगाबाद में नाइट कर्फ्यू
महाराष्ट्र. एक बार फिर कोरोना महामारी की स्थिति खराब होती जा रही है। नागपुर में स्थानीय प्रशसन ने पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है, ये पाबंदियां 15 मार्च से 21 मार्च तक रहेगी इस दौरान पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। आम लोगों को पूरी तरह घर में रहना होगा और जरूरी चीजों की आवाजाही हो सकेगी। इसी तरह औरंगाबाद में 4 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है, यहां रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लिमिटेड लॉकडाउन रहेगा लेकिन शनिवार और रविवार को पूरा लॉकडाउन रहेगा इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुंबई के पास कल्याण डोम्बिवली और नंदूरबार जिले में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की जा चुकी है। इन दोनों स्थानों पर शिवरात्रि के मौके पर सभी मंदिर बंद रहे और यहां सभी दुकानें भी सुबह 7 से शाम 7 तक ही खुली रखने का आदेश जारी हुआ है।

