राज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य

नगर निगम के 66 वार्ड के वोटों की गिनती पहली साइंस कॉलेज में होगी

ग्वालियर. जिले के 7 नगरीय निकायों में वोटों की गिनती की तैयारी तेज हो चुकी है। वोटों की गिनती और टेबुलेशन का काम शिक्षकों को सौंपा जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहली बार रियल टाइम रिजल्ट पहुंचाने की भी प्लानिंग है ताकि जो जहां है वहीं से अपने वार्ड का परिणाम जान सके। रिजल्ट बताने शहर में कहां-कहां व्यवस्था होगी इसको लेकर निर्णय एक दो दिन में हो जाएगा। नगर निगम के 66 वार्ड के वोटों की गिनती पहली साइंस कॉलेज के छह ब्लॉक में होनी है। उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में केंद्रीय कर्मचारियों को मतदान की तरह मतगणना से भी दूर रखा जाएगा। राज्य निर्वाचन के अधीन पूर्व में हुए चुनाव में गणना के वक्त एक्सपर्ट के रूप में सांख्यिकी के स्टाफ को लगाया जाता रहा है। वर्तमान में भू-अभिलेख व योजना सांख्यिकी में स्टाफ नहीं है। इसलिए इस बार शिक्षकों की टेबुलेशन में मदद ली जाएगी। जिले के लिए 972 अधिकारी-कर्मचारियों की ट्रेनिंग 11 जुलाई को होगी। इसमें कॉलेजों के सहायक प्राध्यापक बुलाए जाएंगे।

फोकस रियल टाइम रिजल्ट पर
वोटों की गिनती के दौरान अभी तक अफरातफरी रहती है। कई बार हालात यह हो जाते हैं कि गणना टेबल पर पांचवां या छठवां राउंड चालू होता है पर रिटर्निंग ऑफिसर घोषणा चौथे या पांचवें की करते हैं। इस बार रिजल्ट रियल टाइम करने के लिए प्लानिंग हो रही है। भीड़ न लगे, इसके लिए अलग-अलग जगह उदघोषणा की व्यवस्था रहेगी।

काउंटिग एजेंट सूची 14 तक मांगी
मतगणना वाले दिन 66 टेबलों पर महापौर के 7 प्रत्याशी और पार्षद के 358 प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंट बैठेंगे। इनके नाम निर्वाचन दफ्तर ने 14 जुलाई की शाम तक मांगे हैं। 15 और 16 जुलाई को इन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet