Latestराज्यराष्ट्रीय

धनबाद के आशीर्वाद टावर में आग से 15 की मौत, दीया गिरने से लगी आग, 24 से अधिक झुलसे

झारखंड. धनबाद के जोड़ा फाटक स्थित 10 मंजिला आशीर्वाद ट्विन टावर में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इसमें तीन बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक रूप से 10 मौत की पुष्टि की गई है। 24 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। आग दीया गिरने से लगी। फिर गैस सिलेंडर से भड़क उठी। पहले सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आई थी। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हैं। आग मंगलवार शाम साढ़े छह बजे थर्ड फ्लोर पर लगी। देखते-देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट और फिर 5 फ्लोर तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक-दूसरे से चिपके हुए हैं। मृतकों में 10 महिलाएं, तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल हैं। अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। अपार्टमेंट के अधिकतर फ्लैट खाली करा लिए गए हैं। कई लोग अपार्टमेंट की छत पर जाकर जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

घर में थी शादी, लग गई आग
मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि जिस घर में आग लगी उसमें शादी थी। 31 जनवरी को ही सिद्धि विनायक होटल में पार्टी थी, लेकिन आग की वजह से खुशियां मातम में बदल गईं। आग से बचकर बाहर आए लोगों ने बताया कि कई शव सीढ़ियों पर पड़े हैं। लोग बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे हैं।

बचाव कर्मी भी झुलसे
आग इतनी भीषण है कि कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं। लोगों को बचाते समय बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह भी झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

दूसरे फ्लोर के फ्लैट से फैली आग
लोगों के मुताबिक अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर पंकज अग्रवाल का फ्लैट है। शाम को फ्लैट में महिला पूजा के दौरान दीया प्रज्जवलित किया था। एक बच्चे ने दीया नीचे गिरा दिया। नीच बिछे कारपेट में आग लग गई। जब तक महिला आग बुझाती, वहां से आग की लपटें निकलने लगी। महिला बच्चे को लेकर निकल गई। इधर, आग तेजी से थर्ड और फोर्थ फ्लोर के फ्लैट तक फैल गई। फ्लैट में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। सबसे ज्यादा मौतें चौथी मंजिल पर हुई थीं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet holiganbet pusulabet betcio galabet betplay betzula holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş bungalov betpark matbet matbet giriş tarafbet tarafbet giriş matbet matbet giriş tarafbet tarafbet giriş meritking grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet radissonbet bahiscasino teosbet casinomilyon interbahis jojobet meritking jojobet imajbet grandpashabet