दो वाहन चोरों को चोरी की 5 बाइक के साथ गिरफ्तार
ग्वालियर। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात थाना पुरानी छावनी पुलिस को सूचना मिली कि मोतीझील रेल्वे स्टेशन के पास एक शातिर वाहन चोर सीडी डीलक्स मोटर सायकिल लिए खड़ा हुआ है। थाना पुरानी छावनी पुलिस की टीम को संदिग्ध वाहन चोर को पकड़ने के लिये भेजा गया।
टीआई पुरानी छावनी निरीक्षक मिर्जा आसिफ वेग के द्वारा थाना पुलिस की टीम को संदिग्ध वाहन चोर की तस्दीक कर पकड़ने के लिये बताये स्थान मोतीझील रेल्वे स्टेशन के पास भेजा गया। पुलिस टीम जब बताये स्थान पर पहुंची तो वहा पर एक संदिग्ध सीडी डीलक्स मोटर सायकिल लिए खड़ा दिखा, पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने मोटर सायकिल स्टार्ट कर रेषमपुरा की तरफ भागने लगा तो पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध का पीछा किया गया। भागते समय मोटर सायकिल सवार संदिग्ध उबड़ खाबड़ जगह होने से गिर गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया, संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को कैप्टन वाली गली, मीरपुर मुरैना हाल बिजली घर के पीछे वामौर जिला मुरैना का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से मोटर सायकिल के कागजात मांगे गये तो उसने पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया उसके बाद उसने बताया कि मोटर सायकिल उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर थाना पुरानी छावनी क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये शातिर चोर से शहर में हुई अन्य चोरी की बारदातों के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा चोरी की चार मोटर सायकिल मोतीझील स्थित अपने दोस्त के किराये के मकान में रखा होना बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये चोर की निषादेही पर उसके दोस्त के कमरे से चोरी की 4 बाइक बरामद कर उसके साथी को पकड़ लिया गया। बरामद मोटर सायकिल के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी ली जा रही है कि इन लोगों के द्वारा कहां से चोरी की गई थी।
बरामद बाइक चोरी की 5 मोटर सायकिल की कीमत कुल 4 लाख रूपये।

