दिल्ली की गाजीपुर मंडी में मिला IED, NSG ने किया ब्लास्ट
नई दिल्ली. दिल्ली की गाजीपुर मंडी में उस समय हड़कंप मच गए जब लोगों ने एक संदिग्ध बैग देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शुरूआती जांच के बाद पूरी मंडी को खाली करवाया गया। मंडी तक आने वाले सभी रास्ते बंद किए गए।
जानकारी के अनुसार एनएसजी टीम मौके पर भेजी गई जिसने बम स्क्वाड दस्ता मौके पर बुलावाया। जांच में पता चला कि यह एक आईईडी था जिसमें सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट किया गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन 26 जनवरी से पहले दिल्ली में आईईडी मिलने से हड़कंप जरूरी है। पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर फ्लावर मार्केट में एक आईईडी बरामद किया है।

