Newsराष्ट्रीय

तबला वादक जाकिर हुसैन की हालत नाजुक, निधन की खबर झूठी

नई दिल्ली. तबला वादक जाकिर हुसैन की तबियत नाजुक हो गयी है। उनके भांजे अमीर औलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लिखा है कि उस्ताद जाकिर हुसैन की सलामती की दुआ करें। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में जाकिर हुसैन का उपचार हो रहा है। एक हफ्ता पहले जाकिर हुसैन को सेन फ्रैंसिस्को के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
पहले आयी निधन की खबर झूठी
जाकिर की बहन ने बताया है कि उनकी हालत नाजुक है। लेकिन वह अभी जीवित है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी उनके निधन की पोस्ट डिलीट कर दिया है।
कौन है जाकिर हुसैन
आपको बता दें कि जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ। वर्ष 1988 में जाहिर हुसैन को पद्म श्री, वर्ष 2002 में पद्मभूषण और वर्ष 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया। 3 बार जाहिर हुसैन ग्रैमी अवार्ड भी जीत चुके है। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी थे जो पेशे से तबदला वादक ही थे। मां का नाम बीवी बेगम था। जाहिर हुसैन ने मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन, मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से की । 11 वर्ष के जाकिर हुसैन थे।जब उन्होंने पहली बार ऑॅडियन्स के सामने परफॉर्म किया था। वह भी अमेरिका में । 1973 में उन्होंने अपना पहला एलबम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *