डॉक्टरों को धमकी देते हुए बोला युवक पिस्टल मंगवा रहा हूं 3 कत्ल होंगे, कहा कि मां को खरोंच भी आई तो अस्पताल को आग के हवाले कर दूंगा

ग्वालियर. अस्पताल में सामने आये 50 सेकेंड के एक वीडियों में दिखाई दे रहा युवक डॉक्टरों को यह धमकी दे रहा है। सोमवार को युवक ने हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बीच उसने डॉक्टरों को धमकी भरा वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कियाहै।
अस्पताल में हो रहे हंगाम की सूचना डॉक्टरों ने तत्काल पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही हंगामा कर रहा युवक भाग गया। अभी मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। युवक का नाम जगजीत सिंह राजावत बताया जा रहा है।
कुछ दिन पहले भर्ती थी जगजीत की मां
अस्पताल में हंगामा कर रहे जगजीत को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उसकी मां सियादुलारी कुछ दिनों पहले हजीरा डिस्पेंसरी में भर्ती रही थी। महिला के गले फेफड़े में कफ फंसा था। नलियां लगाकर डॉक्टरों ने कफ निकाला था। मां के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान भी युवक ने अस्पताल में हंगामा किया था।
युवक का आरोप- मां को जहर दिया गया
महिला के ठीक होने और सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। मां की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद भी युवक ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। युवक का आरोप था कि उसकी मां को अस्पताल में जहर दिया गया है, वह काली हो गई हैं।
इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा- वीडियो संज्ञान में आया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
जानकारी के अनुसार वीडियों में यह धमकी हजीरा अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर विभागाध्यक्ष और सीएमएचओ को दी गयी है। वीडियो में वह कह रहा है कि ‘‘अब तुम कहीं भी छिप जाओ, बचोगे नहीं। मैं अपनी मां को यहां अकेला छोड़कर जा रहा हूं। यदि एक खरोंच भी उसको आ गयी तो मैं अस्पताल में आग लगा दूंगा। ’’ जैसा कि जगजीत बोलो हैं

