डिप्टी कमिश्नर ने ग्वालियर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए, बेटे पर कातिलाना हमले व लूट के मामले में पुलिस को आडे हाथ लिया
ग्वालियर. ग्वालियर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर अतिबल सिंह यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे पर कातिलाना हमले और लूट के मामले में पुलिस को आडे हाथ लिया है। उनका कहना है कि खुलआम बदमाश हमला कर 12 तौला की चेन, मोबाइल लूट ले गए, कार भी लूटने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सिर्फ साधारण मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थाने के कुछ कदमों की दूरी पर यह सब होता रहा और पुलिस ने सिर्फ साधारण मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थाने के कुछ कदमों की दूरी पर यह सब होता रहा और पुलिस को पता नहीं चला ये कैसी पुलिस है।
दो आरोपियों को पकड़ा
घटना 18 जुलाई की रात 11.30 बजे पड़ाव की है, एक दिन पहले जब मामले ने तूल पकड़ा तो मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया, पर लूट अभी तक दर्ज नहीं की है। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है पर उन्होंने सिर्फ कार टकराने पर झगड़े की बात कही है, पुलिस जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर नगर निगम डिप्टी कमिश्नर अतिबल सिंह यादव के पुत्र वरूण यादव के साथ मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। 18 जुलाई को वरूण अपनी कार से रिश्तेदार के घर से होकर वापस अपने घर आ रहा था। रात 11.30 बजे पड़ाव थाने से कुछ ही दूरी पर उनकी कार के आगे कुछ युवकों ने अपनी कार लगाकर वरूण से उनकी गाड़ी की चाबी छीनने का प्रयास किया जब वरूण ने कार की चाबी देने से इनकार किया तो उन्हें गाड़ी से उतारकर लोहे की रोड और धारदार हथियार से मारना शुरू कर दिया जिसमें वरूण गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसी समय वहां से वरूण की पहचान के कुछ लोग गुजरे तो उन्हें देखकर हमलावर भाग गए। भागने से पहले 12 तौले की सोने की चोन और वरूण का मोबाइल लूट भी ले गए। मारपीट और लूट की वारदात मेन रोड पर करीब आधे घंटे तक चलती है लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वरूण की गंभीर रूप से घायल है, पुलिस ने इस मामले में पहले सिर्फ साधारण मारपीट की एफआईआर दर्ज की थी।
पुलिस ने लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार व उपयोग की गई कार बरामद की
जब सोशल मीडिया पर डिप्टी कमिश्नर अतिबल सिंह ने पूरी घटना का खुलासा किया और पड़ाव थाना पुलिस को कठघरे में खड़ा किया तो पुलिस ने इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला बढ़ाया साथ ही पुलिस ने लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार और उपयोग की गई कार नंबर एमपी07 सीजी-5625 बरामद कर ली है। दो लोगों को पकड़ा गया है पर अभी तक लूट का मामला दर्ज नहीं किया गया है।

