डिजिटल अरेस्ट BSF के रिटायर्ड अधिकारी को पुलिस ने कराया गया मुक्त
ग्वालियर। साइबर क्राइम के प्रकरणों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। इसी तारतम्य में अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को आमजन में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा उन्हें साइबर ठगी का शिकार होने से बचाने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया।
थाना डबरा टीआई यशंवत गोयल के द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जगरूकता के लिये पुलिस टीमें बनाई गई। इसी तारतम्य में चौकी टेकनपुर मेें 29 जनवरी को BSF के रिटायर्ड उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह कुशवाह निवासी टेकनपुर मय परिवार के घबराए हुये पहुंचे, और उन्होने बताया कि मुझे सीबीआई अधिकारी फोन कर रहा है और कह रहा है कि मुझे पैसे भेजो सेटलमेंट करने के लिए नहीं तो आपके ऊपर मामला दर्ज हो जाएगा और उसने कहा कि आप लड़कियों को गंदे मैसेज भेजते हो एवं गंदे वीडियो देखते हो इसलिए आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। पुलिस टीम के द्वारा उनको समझाया और तसल्ली से उनकी बात को सुना गया। पुलिस टीम ने फरियादी को कॉल करने वाले सीबीआई अधिकारी (फ्रॉड) व्यक्ति का नम्बर लेकर उक्त मोबाईल नंबर पर संपर्क किया तो उसने बताया कि में काली भवन भोपाल से सीबीआई ऑफिसर बोल रहा हॅू पुलिस टीम के द्वारा अपना परिचय दिया गया और उससे पूछा गया कि आप किस प्रावधान के तहत इन्हे डिजिटल अरेस्ट कर रहे है तो उक्त व्यक्ति द्वारा फोन काट दिया गया। पुलिस टीम के द्वारा फरियादी सब इंस्पेक्टर को समझाया गया कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ नही है और उनका डर खत्म किया गया।
ग्वालियर पुलिस द्वारा लागातार साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक कर उनके साथ होने वाली साइबर ठगी से बचाया जा रहा है। इस प्रकार के कॉल आप लोगों के पास भी आ सकते हैं तो कृपया सजग रहें और पुलिस से संपर्क करें किसी के बहकावे में ना आए नहीं तो आप भी फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।

