डबरा के पिछोर काटे गये एटीएम पुलिस वाजिद को दबोचा
ग्वालियर. डबरा के पिछोर तिराहा स्थित एसबीआई के एटीएम को काट कर बोलेरा पिक अप लेकर फरार हो गये थे। जिसमें एसबीआई के सूत्रों ने बताया था कि एटीएम में 9 लाख रूपये थे। यह घटना 27 नवम्बर की रात बदमाश एसबीआई काट कर ले गये थे। हालांकि मशीन तो दूसरे दिन ही चिरूला गांव के पास से पुलिस ने बरामद कर ली थी। लेकिन उसमें रखे 9 लाख रूपये गायब थे।
उसके बाद से ही पुलिस हाइवे के टोल प्लाज पर नजर बनाये रखे हुए थे। जिसमें वह झांसी के पास के बाद उत्तरप्रदेश की ओर भागते हुए नजर आये थे। गुरूवार को पुलिस के हाथजिस वाहन में एटीएम मशीन ले जाई गयी थी। उसके चालक का पता लग गया था। पुलिस ने सहारनपुर से एक व्यक्ति को दबोचा था उसी वाहन का चालक था। युवक ने अपना नाम मोहम्मद वाजिद बताया है।
मेवात गैंग मानकर चल रहे थे निकली वाजिद गैंग
पुलिस अभी तक घटना स्थल पर सीन ऑफ क्राइम और पुरानी वारदातों को देखते हुए यही समझ रही थी कि यह हरियाणा की मेवात गैंग का कारनामा है। पुलिस की टीमें हरियाणा में डेरा जमाए मेवात गैंग की घेराबंदी कर रही थीं। इसी बीच पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। जिसमें चौकाने वाला नाम सामने आया है। पुलिस की एक टीम को गैंग के बारे में पता लगा कि वारदात को सराहनपुर की वाजिद की गैंग ने अंजाम दिया है। इसके बाद एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने अपनी एक टीम इसकी वाजिद की तलाश में लगाई। पुलिस लगातार इस गैंग के पीछे लगी थी। टीम पंजाब में एक एटीएम काटकर लूट के लिए निकलनी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हाथ गैंग का सरगना वाजिद लग गया है। वाजिद को लेकर पुलिस की टीम ग्वालियर आ गई है। अब उसके गुर्गों की तलाश में टीम दबिश दे रही है।
150 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले तब मिला सुराग
इस मामले में पुलिस ने घटना स्थल से लेकर दतिया, झांसी तक 150 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले हैं। इसके बाद बदमाशों का रूट मिला कि वह वारदात करने के बाद झांसी-इटावा होते हुए निकले हैं। इसके बाद पुलिस ने काम किया तो एक जगह मिले CCTV फुटेज से कुछ इनपुट मिला और गैंग तक पहुंचने में आसानी हुई है। गैंग ने वारदात के बाद भागने के लिए जिस कार का उपयोग किया था, वह बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की थी।

