टूटते तारोें की तरह गिर रहे थे प्लेन के टुकड़े, 2 प्लेन आपस में टकराये
नई दिल्ली. सेंट-डिजियर एयरबेस के ऊपर आसमान में 2 फ्रांसीसी सैन्य विमान कलाबाजियां दिखाते हुए आपस में टकरा गये। इसके बाद दोनों प्लेन कई टृकड़ों में बंटकर धरती पर ऐसे गिरते हुए दिखाई दिये। जैसे उल्का पिंडों की बारिश हो रही हो। यह भयावह दुर्घटना मंगलवार की दोपहर को हुई अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दुर्घटना के दौरान दोनों ही विमान के पायलट प्लेन से इजेक्ट हो गये थे। पैराशूट के जरिये धरती पर सुरक्षित नीचे उतर आये।
प्रशिक्षण अभ्यास के बीच हुआ हादसा
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार की दोपहर 15.40 बजे एयरबेस 113 के पास एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुई। इसमें 7 अल्फा जेट शामिल थे। यह सभी पैट्रोइल डी फ्रांस एयरशो के लिये अभ्यास कर रहे थे। इस बीच 2 विमान आपस में टकरा गये। सोशल मीडिया एक्स पर हादसे का फुटेज शेयर किया गया है। इसमें 5 विमानों को लाल, सफद और नीले रंग का धुआं छोड़ते हुए आसमान में उड़ते हुए दिखाया गया है। जबकि 2 विमान पीछे छूट जाते है कुछ देर के लिये एक-दूसरे को छूते हुए टुकड़ों में बंट जाते है। नीचे गिरते हुए दिखाई देते हैं।

