Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

टीम इंडिया एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी

नई दिल्ली. टीम इंडिया एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसकी पुष्टि एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट जय शाह ने की है। उन्होंने कहा कि 2023 एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। इसका साफ मतलब है कि अब पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान भी नहीं होगा। भारत ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान में मुकाबला खेला था। इसके बाद 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई है। तब से दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेलती आई हैं, वो भी ICC और ACC के इवेंट में। दोनों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी। दिवाली से एक दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी।

जय शाह ने क्या कहा
एशिया क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट ने मंगलवार को AGM के बाद कहा, ‘एशिया कप 2023 न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। सरकार हमारी टीम के पाकिस्तान जाने की अनुमति पर फैसला करती है या नहीं, इस पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। 2023 एशिया कप के लिए यह तय किया गया है कि टूर्नामेंट एक न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।’ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet pashagaming betsat