Uncategorized

ज्वेलरी शॉप में 14.49 मिनट रहा बदमाश, लूटेरा बोला-काम नहीं है लूट की रकम से जरूरतें पूरी करता हूं

दुकान मालिक और पुलिस ने आरोपी की पिटाई भी की।
भोपाल. रोहित नगर में अक्षांश ज्वेलर्स में सोमवार की दोपहर लूट की कोशिश करने वाला बदमाश 14.49 मिनट तक दुकान के अन्दर रहा। इस बीच उसने व्यापारी से बातचीत की। सोने की चेन दिखाने के लिये कहा। पिस्टल निकालकर 2 राउंड मिस फायर किये। व्यापारी और उसके साथी ने उसे पकउ़कर जमकर पीटा। उसकी पिस्टल छींनकर सिर फोड दिया। इस संघर्ष में व्यापारी भी घायल हो गये। इसके बाद भी आरोपी को दुकान के सोफे पर बैठा दिया।
इधर, व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि घटनाक्रम के दौरान पुलिस को रवैया सही नहीं था। 45 मिनट तक तो ह मसे एड्रेस ही मांगा जाता रहा। आखिरकार 2 लोग थाने गये और पुलिस वालों को लेकर आये। दूसरी तरफ पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा है कि उसके पास काम नहीं है और लूट के रूपयों से अपनी जरूरतें पूरी करता है।
गुमराह कर रहा है आरोपी युवक-टीआई
टीआई लोकेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी लगातार अपनी पहचान को छिपाने का प्रयास कर रहा है। गुमराह कर रहा है। अलग-अलग नाम बता रहा है उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिये उसके बताये, एड्रेस पर टीम को रवाना किया है। आरोपी ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया कि दोस्त के साथ रेत सप्लाई का काम करता है। 2 दिन पहले दोस्त बाहर जा चुका है। आर्थिक तंगी थी इसी वजह उसने लूट की योजना अचानक बनाई। अकेला और पैदल ज्वैलरी शॉप तक पहुंचा, वहां लूट की कोशिश की, पिस्टल कहां से लाया था, इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *