जीवाजी विश्वविद्यालय में चलती स्कॉर्पियों पर किया स्टंट, युवक ने छत पर बैठकर बनाई रील

ग्वालियर. गुरूवार को जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में 2 युवकों ने स्कॉर्पियों कार से खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे है इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर की है। जहंा सफेद रंग की स्कॉर्पियों कार गोल चौराहे पर घूम रही थी। वहीं काले रंग की स्कॉर्पियों में एक युवक गेट खींचकर खड़ा हो गया। गुलाल उड़ाते हुए रील बना रहा है। जबकि दूसरा युवक कार चला रहा था। यह 28 सेकेण्ड का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।
पुलिस कर रही युवकों की पहचान
स्टंट करने वाले युवक सफेद टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए थे, जबकि उनके दोस्त दूसरी कार में उनकी रील बना रहे थे। एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि स्कॉर्पियो कार और स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर उन पर वैधानिकार्रवाई की जाए।

