Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

चीन में लान्झोउ में लॉकडाउन, 40 लाख की आबादी को घरों में कैद रहने का आदेश

चीन. कई हिस्सों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए चीन सरकार ने उत्तर-पश्चिमी शहर लान्झोउ में लॉकडाउन लगा दिया है। प्रशासन का कहना है कि इमरजेंसी की स्थिति में ही लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत मिलेगी। चीन में कोरोना इन्फेक्शन के 29 नए केस मिले हैं, जिनमें 6 मामले लान्झोउ में सामने आए हैं। लान्झोउ शहर उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु की राजधानी है यहां की आबादी 40 लाख से ज्यादा है।

लान्झोउ में लोगों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी
अधिकारियों ने बताया कि लान्झोउ में लोगों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। लोगों को जरूरी चीजों की सप्लाई या फिर मेडिककल ट्रीटमेंट के लिए ही घर से बाहर निकलने दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों के आपस में मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

चीन के 11 राज्यों में कोरोना संक्रमण फैला
चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने चेतावनी दी है कि करीब एक हफ्ते में कोविड इन्फेक्शन 11 राज्यों में फैला गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ते जाएंगे। राजधानी बीजिंग में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। देश के जिन हिस्सों में कोरोना संक्रमण बरकरार है, वहां के लोगों को बीजिंग आने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा। इन्हें राजधानी में एंट्री तभी मिलेगी, जब वो कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखाएंगे। यह रिपोर्ट 2 दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए साथ ही 2 हफ्ते तक इनके हेल्थ की निगरानी की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *