Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर रेलवे स्टेशन री डवलपमेंट प्रोजेक्ट का PM मोदी नए साल में वर्चुअल शिलान्यास कर सकते हैं

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित करने का काम इस सप्ताह शुरू हो सकता है। हालांकि अभी तक पेड़ काटने की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। सबसे पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए 7 मंजिला टॉवर कंपनी बनाएगी। इसके साथ ही आईओडब्ल्यू ऑफिस की तरफ आरपीएफ थाना बनेगा। रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित करने के काम का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों नए साल जनवरी में कराने की तैयारी रेल प्रशासन कर रहा है। रेल अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी वर्चुअल रूप से रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित करने के काम शिलान्यास कर सकते है। जबकि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ग्वालियर आ सकते है।

रेलवे को पुनर्विकसित करने के लिए 18 अक्टूबर 2022 को केपीसी प्रोजेक्ट हैदराबाद को 462.79 करोड़ रुपए का टेंडर अवॉर्ड किया गया था। दो माह बीत जाने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। हालांकि केपीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड हैदराबाद ने अपना कार्यालय टीटीई रेस्ट हाउस में शुरू कर दिया है। कंपनी को रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित करने का काम दो साल में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş