ग्वालियर के नकली प्लाज्मा कांड के आरोपित अजय व महेश की जमानत याचिका खारिज
ग्वालियर. प्लाज्मा कांड में पुलिस ने अजय त्यागी और महेश को गिरफ्तार किया था, आरोपित महेश की तरफ से न्यायालय में जमानत याचिका दायर की गई थी और सभी पक्षों को सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने महेश की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
आरोपित का कृत्य गंभीर प्रकृति का
इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित महेश ने न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी जिसमें लोक अभियोजक विजय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित का कृत्य गंभीर प्रकृति का है। नकली प्लाज्मा बेचकर बीमार मरीजों की जान से खिलवाड़ किया गया है। आरोपित ने रुपयों के लालच में आकर मानवता की सारी हदें पार कर दी ऐसे आरोपित की जमानत याचिका को निरस्त किया जाए। जिला एवं सत्र न्यायालय न्यायाधीश ने सभी पक्षों के तर्क सुनने के बाद जमानत याचिका को निरस्त कर दिया।

