ग्राफिक्स डिजाइनर को डिजीटल अरेस्ट करने का प्रयास, ठगों ने धमकाया कि आपके मोबाइल से सेलेब्रिटीज को किये गये एक्सटार्शन कॉल
भोपाल. एक ग्राफिक्स डिजायनर से शुक्रवार की सुबह साइबर ठगों ने कॉल कर ठगी का प्रयास किया। उसे डराया गया कि आपके नम्बर से सेलिब्रिटीज को एक्सटॉर्शन काल जा रहे है। आपके मोबाइल नम्बर के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गयी है। इसके बाद कॉल को सीनियर अधिकारी से कनेक्ट करने का झांसा दिया गया है।
चंद सेकेण्ड बाद मोबाइल स्क्रीन पर वर्दी पहने एक युवक दिखाई दिया और उसने स्वयं को मुंबई क्राइम ब्रांच का एसएचओ बताया। क्योंकि ग्राफिक्स डिजायनर को इस प्रकार की ठगी की जानकारी पहले ही थी। लिहाजा उसने आरोपियों का कॉल डिस्कनेक्ट दिया और इसके बाद भी आरोपी लगातार उसे कॉल करते रहे। आरोपियों से बातचीत का पीडि़त ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। वीडियो में उसने यह भी कहा है कि कितनी मेहनत लगती है। यह पूरा सेटअप लगाने के लिये, यह सुनकर वर्दी वाले युवक ने कहा है कि मेहनत लगती है। हम आपकी सहायता के लिये बैठे है। शनिवार को ग्राफिक्स डिजायनर क्राइम ब्रांच में शिकायत करने पहुंचा।

