गोविंद सिंह और तुलसी सिलावट पर बनी सहमति, जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार
भोपाल. ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलने सीएम हाउस पहुंचे थे और 3.30 घंटे से ज्यादा समय तक नेताओं के बीच आगामी रणनीति को लेकर मंथन हुआ इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहाष भगत भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ हुई इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर प्रदेश भाजपा संगठन की नई कार्यकारिणी और आगामी नगरीय निकाय चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार सत्ता-संगठन में सिंधिया खेमे के एडजस्टमेंट की पूरी लाइन इस बैठक में तय की गई है।
अभी फिलहाल 2 की शपथ
विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आए एक महीना हुआ है अब मंत्रिमंडल विस्तार होना है। गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट की शपथ भी करवाई जाना है इसके चलते सिंधिया ने शिवराज से मुलाकात की है। बता दें कि गोविंद सिंह और तुलसी सिलावट को मंत्री बनाए जाने पर सहमति बन गई है।
हारने वाले 3 सिंधिया समर्थक निगम-मंडलों में पुनर्वास करने पर सहमति बनी
वहीं उपचुनाव में हारने वाले सिंधिया समर्थक तीन मंत्रियों इमरती देवी, एंदल सिंह कंषाना और गिर्राज दंडोतिया का निगम-मंडलों में पुनर्वास करने पर सहमति बनी है इसके अलावा सिंधिया कुछ और समर्थकों को निगम-मंडलों में एडजस्ट करना चाहते है इस पर भी बैठक में चर्चा हुई।

