गांदरबल आतंकी हमले में टनल में काम कर रहे डॉक्टर समेत 7 की मौत

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों के कायराना हमले में 7 लोगों की जान चली गयी। मृतकों में एक स्थानीय डॉक्टर और टनल पर काम करने वाले 6 कर्मचारी शामिल है। मृतकों में 5 लोग गैर-स्थानीय है। जिनमें दो अधिकारी वर्ग और 3 श्रमिक वर्ग के हैं। इस हमले में 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें उपचार के लिये श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) के लिये रेफर किया गया हे। हमला गांदरबल जिले के सोनमर्ग में हुआ है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुय कर दिया गया है।


6 मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत
हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है। आतंकी अटैक में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार हमला रात लगभग 8.30 बजे हुआ। इस वक्त सभी कर्मचारी खाना खाने के लिये मेस में जमा हुए थे।
मेस में घुसकर आतंकियों ने की फायरिंग
चश्मदीदों के अनुसार जब वर्कर मेस में खाना खा रहे थे, तभी 3 आतंकी वहां पहुंचे और अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता। आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गये। आतंकियों की फायरिंग में 2 गाडि़यां भी जलकर राख हो गयी। इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने अंजाम दिया है।
किस टनल में काम कर रहे थे मजदूर
शुरुआती जांच में पता चला कि जिन श्रमिकों पर हमला किया गया है, वे जेड मोड़ सुरंग पर काम कर रही निर्माण टीम का हिस्सा थे। जो मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले की गगनगीर घाटी को सोनमर्ग से जोड़ती है। बता दें कि इस टनल का काम उत्तर प्रदेश की एप्को नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है. दरअसल, इस टनल को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, इसलिये यहां पर जोर-शोर से काम चल रहा था।
आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा: अमित शाह
जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में नागरिकों पर हुआ यह कायरतापूर्ण आतंकी हमला कायरतापूर्ण घृणित कृत्य है। इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हमारे सुरक्षा बलों की ओर से कठोरतम जवाब का सामना करना पड़ेगा। इस दुःख की घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
आतंकी हमले में इनकी मौत
1. गुरमीत सिंह (गुरदासपुर पंजाब)
2. डॉ. शाहनवाज
3. अनिल कुमार शुक्ला
4. फहीम नजीर
5. शशि अबरोल
6. मोहम्मद हनीफ
7. कलीम
टेरर अटैक में ये हुए घायल
1. इंदर यादव (35) वर्ष, निवासी बिहार (मजदूर)
2. मोहन लाल उम्र (45), निवासी कठुआ (मजदूर)
3. मुश्ताक अहमद लोन (25), निवासी प्रेंग
4. इश्फाक अहमद भट (30), निवासी सफापोरा
5. जगतार सिंह (36), निवासी कठुआ

