कोहरे की वजह से 2 कारें नदी में गिरी, सभी सुरक्षित
धौलपुर. घने कोहरे की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। शनिवार की सुबह तक छाये रहे कोहरे की वजह से जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। कोहरे की वजह से शुक्रवार की रात 2 कारें नदी में गिर गयी। यह घटना सैपऊ उपपखंड के टिहरी का पुरा गांव के पास हुई। गनीमत रही है कि वाहन नदी के सूखे किनारे पर पलटे। जिससे उनमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गये। पुलिस के मुताबिक पहला चौपहिया वाहन शुक्रवार की रात लगभग 8.30 बजे नदी में गिरा। इसके करीब आधे घंटे के बाद एक और वाहन उसी स्थान पर पलट गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहनों में सवार लोग खाटू श्याम जा रहे थे। यह हादसा टिहरी का पुरा और मालौनी खुर्द के बीच बनी रप टपर हुआ है।
शुक्रवार की रात से धौलपुर जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिसका असर शनिवार की सुबह तक देखा गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी। सूचना के बावजूद पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा था।स्थानीय लोगों के अनुसार, धौलपुर-कौलारी मार्ग पर टिहरी का पुरा के पास एक पुल का निर्माण अधूरा पड़ा है। इसी अधूरे पुल के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है।सूचना मिलने पर टिहरी का पुरा गांव के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

