कोविड लॉकडाउन में पति गुजरात में फंसा था, ग्वालियर में देवर धमकाकर करता रहा रेप, बेटे के जन्म के बाद खुली देवर की पोल
ग्वालियर. दुष्कर्म का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला का पति कोविड लॉकडाउन में गुजरात में फंसा था। यहां देवर धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लगातार डेढ़ साल तक उसने शारीरिक शोषण किया। अब जब महिला ने बेटे को जन्म दिया तो पति ने सवाल खड़े कर दिए। उसके बाद रेप की घटना का खुलासा हुआ है। घटना शुक्लहारी गांव गिजोर्रा की है। महिला के पूरी घटना सुनाने के बाद पति उसे लेकर थाने पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी देवर पर दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
यह है पूरा मामला
गिजोर्रा शुक्लहारी निवासी 22 वर्षीय महिला ने थाना पहुंचकर शिकायत की है कि उसका पति गुजरात की एक कंपनी में जॉब करते हैं। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा था। उसका पति वहीं गुजरात मंे फंस गया था। यहां महिला अकेली थी इसका फायदा उसके मौसेरे देवर ने उठाया और धमकाकर दुष्कर्म कर दिया। पति की मौसी का लड़का खेती का काम देखने यहीं रहता था। एक बार हरकत करने के बाद वह धमकाकर और बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक शोषण करने लगा। महिला जब भी विरोध करती आरोपी उससे कहता था कि कोरोना का लॉकडाउन अब नहीं खुलेगा और उसका पति नहीं लौटेगा। अब वही उससे शादी करेगा। इस दौरान महिला गर्भवति भी हो गई। जब लॉकडाउन खुला तो पति वहीं काम में व्यस्त हो गया। बाद में वह आया तो भी डरी सहमी पत्नी ने उसे कुछ नहीं बताया।

