कांग्रेस नेता की 10 दुकानों पर बुलडोजर चला, पेपर दिखाते हुए बोले भाजपा विधायक ने बदला लिया, कोर्ट जाऊंगा
शिवपुरी. अवैध अतिक्रमण मामले में प्रदेश प्रशासन लगातार हरकत में है, प्रशासन के बुलडोजर चलने का ताजा मामला शिवपुरी से सामने आया है जहां कांग्रेस नेता संजीव शर्मा की 10 दुकानों को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया हालांकि संजीव शर्मा ने पेपर दिखाते हुए बीजेपी विधायक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बदले की कार्रवाई के तहत उनकी दुकानों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
पूरे प्रदेश में अवैध अतिक्रमण मामले में प्रशासन फुर्ती से काम कर रहा है लेकिन शिवपुरी ही ऐसा जिला था जहां काम सुस्ती से चल रहा था लेकिन अचानक प्रशासन ने फुर्ती दिखाई और शहर के बैराड में स्थित 10 दुकानों को जमींदोज कर दिया। बताया गया है कि कांग्रेस नेता के रिश्तेदार कई सालों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे थे।
इस मुहिम को द्वेष पूर्ण कार्रवाई बताया
दुकानों पर प्रशासन की कार्रवाई के वक्त कांग्रेस नेता संजीव शर्मा ने पेपर दिखाते रहे और उन्होंने अतिक्रमण की इस मुहिम को द्वेष पूर्ण कार्रवाई बताया है। विधायक सुरेश राठखेड़ा पर आरोप लगाया है कि उन्हीं के इशारे पर प्रशासन ने द्वेष पूर्ण एक्शन लिया है। वह बोले जिन दुकानों को तोड़ा गया है उनके पर्याप्त दस्तावेज मौजूद थे, बावजूद इसके दुकानों को तोड़ा गया।

