कांग्रेस ने अपना नेता प्रतिपक्ष चुना, मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे विपक्ष के नेता
नई दिल्ली. बजट सत्र के आखिरी दिन 15 फरवरी को मौजूदा प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उससे पहले राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने अपना नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। पार्टी की तरफ से गुलाम नबी के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष नेता होंगे। कांग्रेस ने इस संबंध में संसद के राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू को पत्र लिखा है।
गुलाम नबी जम्मू कश्मीर से उच्च सदन के सदस्य है, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद वहां परिसीमन का काम हो रहा है। परिसीमन कार्य समाप्त होने के बाद वहां विधानसभा चुनाव होंगे इसके बाद उच्च सदन के सदस्यों के चुनाव होंगे।
वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे 2014 से 2019 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता थे पार्टी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद नहीं मिल है क्योंकि सदन में उनकी संख्या कम है। नेता प्रतिपक्ष पद के लिए निचने सदन की कुल सीटों का 10 प्रतिशत कम से कम होना चाहिए।

