Uncategorized

करोड़ों की जमीन खाली कराने के लिये फिल्मी स्टाईल में चलाई गोलियां, बाइक और कार से आये गुण्डे बदमाश

ग्वालियर. झांसी-ग्वालियर हाइवे पर करोड़ों रूपये की जमीन को लेकर कुछ बदमाशों ने जमकर गोलीबारी की। जमीन का अपनी बताकर बाइक और कार से आये गुण्डे लगभग 20 मिनट तक रूक-रूक कर गोलियां चलाई। गोलियां चलाते युवकों और घटनास्थल पर बिखरे कारतूस को खोल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
घटना रविवार की रात लखनौती खुर्द अडडुपुरा की बताई गयी है। घटना की खतर मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन हमलावर तब तक भाग् चुके थे। पुलिस कारतूस के खाली खोके बीन कर लौट आयी है। हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। जबकि जमीन मालिक ने अपनी जान को खतरा बताया है।
क्या है मामला
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के लखनौती खुर्द स्थित हाईवे निवासी रामवीर सिंह गुर्जर पुत्र बद्री प्रसाद गुर्जर किसान हैं। उनकी अडूपुरा में हाईवे से लगी दो बीघा पांच बिस्वा जमीन है। रामवीर की जमीन से ठीक पीछे उनके चाचा प्रकाश गुर्जर की दो बीघा पांच बिस्वा जमीन है। रामवीर ने अपने हिस्से की जमीन का सौदा वर्ष 2024 में थाटीपुर निवासी लक्ष्मी गुप्ता पत्नी राजेश गुप्ता से किया है। कुछ समय से हुरावली सिरोल निवासी सचिन फागुना पुत्र बीरबल फागुना उस पर दबाव बना रहा है कि प्रकाश गुर्जर की जमीन उसने खरीदी है। यह वही जमीन है जिस पर रामवीर का कब्जा है। इसी बात को लेकर सचिन फागुना आए दिन रामवीर को धमका रहा है।
फिल्मी स्टाईल में गुण्डों ने चलाई गोलियां
रामवीर ने सचिन से मना कर दिया कि वह अपनी जमीन खाली नहीं करेगा। इस पर रविवार की रात लगभग 11.30 बजे 4 कार व कुछ बाइक सवार होकर सचिन अपने साथियों के साथ आया। वह कुछ समझ पाते उसमें पहले ही भारी तादाद में लोग उतरे और आते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दी। जमीन पर से कब्जा छोड़नंे के लिये धमकाने लगे। इसके बाद बदमाशों ने उनके घर पर ताबड़तोड़ गालियां चलाई। अचानक हुई गोलीबारी से जिसे जहां जगह मिली वह वहां पर छिप गये। लगभग 24-25 राउंड फायरिंग के बाद बदमाश निकले और मामले का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *