कमलनाथ की पुलिस-प्रशासन को चेतावनी:बोले- 16 महीने बचे हैं, जो BJP का बिल्ला जेब में रख काम करते हैं भूलेंगे नहीं, लेंगे हिसाब
भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुलिस और प्रशासन को धमकी दी और कहा कि विधानसभा चुनाव में सिर्फ 16 से 17 महीने बचे है। पुलिस और प्रशासन का पूरा हिसाब लिया जाएगा। जो लोग बीजेपी का बिल्ला जेब में रखकर काम करते है ये न समझें कि हम भूल जाएंगे। बीजेपी के दबाव में मत आईए। कमलनाथ ने ये बात भोपाल में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ता पदाधिकारी संवाद में कहीं।
कमलनाथ ने आगे कहा कि बीजेपी आज धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है कल जातियों के आधार पर राजनीति करेगी। ये हमारी आगे आने वाली पीढि़यों के भविष्य का सवाल है। बीजेपी के पास कहने को कुछ नहीं है केवल पैसा, पुलिस और प्रशासन है। वे पुलिस और प्रशासन का दुरूपयोग कर रहे हैं। आज हर वर्ग परेशान है इसलिए असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। विधानसभा में हमने पूछा था कि बताएं 18 साल में आपने क्या किया तो सीएम शिवराज सिंह जवाब नहीं दे पाए।

