उत्तराखण्ड सीएम त्रिवेन्द्रसिंह रावत ने दिया इस्तीफा, अगला मुख्यमंत्री कोन होगा
देहरादून. उत्तराखण्ड के सीएम देवेन्द्रसिंह रावत ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से मिलकर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया है। राज्य में अगला मुख्यमंत्री कोन होगा। फिलहाल इस पर सस्पेंस छाया हुआ है। इस्तीफे के बाद त्रिवेन्द्रसिंह रावत ने कहा है कि पार्टी ने सामूहिक रूप से निर्ण्पाय लिया गया है। कि प्रदेश हमें अब किसी और को मौका दिया जाना चाहिये। उन्होंने कहा है कि मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि मुझे इस पद पर काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन भाजपा ने मुझे यह मौका दिया ऐसे केवल भाजपा में ही हो सकता है।
पार्टी के अंदर था विरोध
राज्य में मंत्रियों और विधायकों के एक धड़े ने केंद्रीय नेतृत्व से राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की मांग की थी। पार्टी के इस गुट का कहना था कि अगर CM फेस नहीं बदला गया तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।पार्टी विधायकों ने उत्तराखंड पहुंच पर्यवेक्षकों से तीन दिन पहले यह आशंका जताई थी कि अगर त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री रहे तो अगला चुनाव पार्टी हार सकती है। पार्टी पर्यवेक्षक के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम और रमन सिंह ने देहरादून जाकर पार्टी विधायकों से बात की थी। दोनों रविवार को दिल्ली लौट आए और अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को दी थी।

