ईपीएफओ ने 2019-20 के लिये 8.5 प्रतिशमत ब्याज अंशधारकों के एकाउंट में डालना किया शुरू
नई दिल्ली. सेवानिवृत्त कोष का प्रबंध करने वाले निकाय ईपीएफओ ने गुरूवार को 6 करोड़ रूपये से अधिक अंशधारकों को 2019-20 के लिये कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान शुरू कर दिया गया है। एक सीनियर अधिकारी ने बतायाकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अधिकतर सदस्य 2019-20 के लिये 8.5 प्रतिशत ब्याज दर के साथ अद्यतन ईपीएफ एकाउंट को देख सकेंगे।
ईपीएफओ पर 8.5 प्रतिशत ब्याज की दर पर गंगवार की प्रतिक्रिया
सीनियर अधिकारी ने कहा है कि श्रम मंत्रालय ने 2019-20 के लिये ईपीएफ पर 8.5 प्रतिशत ब्याज देने का निर्देश पहले ही ईपीएफओ को भेज दिया था और निकाय ने पिछले वित्त वर्ष के लिये खाताधारकों के खातों में ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। श्रममंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि हमने कहा था कि 2019-20 के लिये ईपीएफ पर 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देने की हम कोशिश करेंगे।
गंगवार ने कहा है कि हमने 2019-20 के लिये ईपीएफ पर 8.5 प्रतिशत ब्याज देने के लिये अधिसूचना जारी की है। हमने अंशधारकों के खातों में ब्याज की उक्त दर को जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि जो सदस्य 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें 8.5 प्रतिशत ब्याज 2019-20 के लिये मिलेगा।

