ईओडब्ल्यू का छापा-पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रवीन्द्र कुशवाह के निवास पर छापे में लगभग 50 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, कार्यवाही जारी
ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित टाउनशिप निवासी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) रवीन्द्र सिंह कुशवाह के डूपलेक्स पर ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने छापा मारकर 50 करोड रूपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। जबकि एसडीओ रवीन्द्र कुशवाह जिसमें निवास करते है वह दो डूपलेक्स तोड़ बनाया गया है जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रूपये आंकी गयी है जब ईओडब्ल्यू की टीम संपत्ति जुटाने का सोर्स पूछा तो इस पर एसडीओ बगले झांकता नजर आया। ने अभी ईओडब्ल्यू की टीम कार्यवाही जुटी हुई है।
इन संपत्तियों का पता चला
लगभग 4 करोड़ रूपये की कीमत का डीबी सिटी डूपलेक्स, पारस बिहार में 800 स्क्वायर फीट 3 मंजिला मकान जो 1998 में बनाया था, साढे छह बीघा डबरा, समूदन में 19 बीघा, डबरा के गणेशपुरा में दो मकान, बिलौआ में 50 बीघा, ग्वालियर की पीएचई कॉलोनी में एक प्लाट, 2 फ्लैट बसंत कुंज में, डबरा के बालाजी कॉम्पलेक्स में एक दुकान, भोपाल के पटेलनगर में एक फ्लैट, गुढागुढी का नाका एक प्लॉट, 250 ग्राम सौने की ज्वेलरी, 5 किलो चंादी की गहने, 3 लाख 70 हजार नगद कैश, एलआईसी, पंजाब नेशनलबैंक में लॉकर, बैंक एकाउंट, एक स्विफ्ट कार, 2 एक्टिवा, एक मोटर साईकिल आदि संपत्ति का पता चला है। जमीन, प्लॉट, फ्लैट, मकान और खेती की जमीन एक रजिस्ट्रियों के अनुसार तय की जायेगी।
4 करोड़ रूपये के मकान में रहता है एसडीओ
पीडब्ल्यूडी का एसडीओ ग्वालियर की पॉश टाउनशिप में रहता है जिस डूपलैक्स में रहता है खरीदने के बाद डूपलेक्स को तोड़कर लग्जरी केरूप तैयार किया गया है। छत पर सोलर पैनल लगाये हैं। उसकी कीमत लगभग 4 करोड़ आंकी गयी है। ईओडब्ल्यू की टीम ने पुलिस बल के साथ सुबह लगभग 5.30 बजे पहुंचकर चारों ओर मकान घेर लिया। घर में 3 लाख 70 हजार रूपये नगद, 5 किलो चांदी और 250 ग्राम सोने की ज्वेलरी मिली हैं।
एसडीओ रवीन्द्र कुशवाह के निवास पर छापामार कार्यवाही में जुटी टीम
ईओडब्ल्यू की टीम ने पुलिस बल के साथ सुबह लगभग 5.30 बजे पहुंचकर चारों ओर मकान घेर कर कार्यवाही को अंजाम देने में टीम जुटी हुई है। जिसमें कार्यवाही को लीड़कर रहे ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह, डीएसपी सतीश चतुर्वेदी, टीआई शैलेश सिंह, यशवंत गोयल, एसआई भीष्म तिवारी, योगेन्द्र दुबे, जयसिंह, हरेन्द्र शर्मा, आदि टीम मौके पर कार्यवाही जुटी हुई है।

